मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक है, कभी यहां रोज दंगे होते थे। उद्यमी गुंडा टैक्स से परेशान नहीं है। फिरौती का अंजाम बदमाशों को मालूम है। यूपी के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। यूपी में निवेश को लेकर रोड शो हुआ। 5 लाख करोड़ निवेश की संभावना है। 1.5 लाख करोड़ का निवेश हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गोरखपुर से लिंक कर रहे है। फर्टिलाइजर में 2020 में यूरिया का उत्पादन होगा।
सीएम गीडा के स्थापना दिवस के मौके पर व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। एनेक्सी में गीडा एवं फिक्की की तरफ से पूर्वांचल में उद्योग विकास की संभावना विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ था। सेमिनार की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। मंच पर मेयर सीताराम जायसवाल, कमिश्नर जयंत नार्लीकर समेत पूर्वांचल के कई बड़े उद्योगपति मौजूद हुए ।
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि 30 नवंबर 1989 को गीडा की स्थापना हुई थी। 10 वर्ष तक किसानों से विवाद हुआ। आज हजारों नौजवानों को रोजगार मिल चुका है। शासन की योजनाओं का लाभ नियम के अनुरूप लें। पिक एंड चूज में में एक गलती जीवन भर परेशान करे, ऐसा शार्ट कट न अपनाएं। पालिसी के आधार पर कोई भी योजनाओं का लाभ ले सकता है। गोरखपुर से एक हवाई सेवा थी। आज 7 एयरपोर्ट फंक्शन में है। अयोध्या समेत 11 जिलों में एयरपोर्ट का काम चल रहा है।
निवेश पोर्टल से निवेश का माहौल बना है। सल्फर मुक्त चीनी का उत्पादन गोरखपुर में हो रहा है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। इसे विदेशी कंपनी बनाएगी। 30 साल में इससे एक लाख करोड़ रुपये का व्यापार यूपी को मिलेगा। यूपी में पोटेंशियल बहुत है। सोच अच्छी हो तो सब मुमकिन है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का इसी माह शिलान्यास होने जा रहा है। चित्रकूट से दिल्ली की दूरी 10 के बजाए 5 घंटे में पूरी होगी। डिफेंस एक्सपो फरवरी में होगा। 25 से 30 हज़ार करोड़ का निवेश होगा। लैंड बैंक की कोई कमी नहीं है। प्रयागराज से मेरठ तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सर्वे किया जा रहा है।